PM Kisan Yojana 22nd Installment Final Date : इस बार देर से आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? क्या है लेटेस्ट अपडेट
PM किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त: देशभर के करोड़ों अन्नदाता इस समय एक ही सवाल पूछ रहे हैं- PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कब आएगी? केंद्र सरकार की यह सबसे महत्वाकांक्षी योजना किसानों को आर्थिक संबल देने का मुख्य जरिया बन चुकी है। अब तक सरकार 21 किस्तें सीधे किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर चुकी है।

पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी, जिसके बाद से ही अगली किस्त को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। यह योजना हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की आर्थिक सहायता देती है, इसलिए अब तक के आंकड़े के आधार पर 22वीं किस्त का समय आएगा आ रहा है। फरवरी का महीना शुरू होते ही किसानों ने पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करना तेज कर दिया है।
PM किसान 22वीं किस्त का गणित, क्या कहता है पुराना रिकॉर्ड?
पीएम किसान योजना के तहत ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों (फरवरी-मार्च, जून-जुलाई और अक्टूबर-नवंबर) में दी जाती है।
पिछली किस्तों की तारीख: साल 2025 में फरवरी की किस्त 24 तारीख को जारी की गई थी। इसी तरह 2024 में भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में पैसा ट्रांसफर हुआ था।
संभव समय: चार महीने के चक्र को देखें तो अगली किस्त फरवरी 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आने की प्रबल संभावना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे होली (4 मार्च) से पहले का “तोहफा” भी मान रही हैं।
वर्तमान स्थिति: सरकार ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभागीय तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: अब तक कितना मिला लाभ?
इस योजना के माध्यम से अब तक करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी जा चुकी है:
कुल किस्तें: अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
पिछली रिलीज़: 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी।
सीधा लाभ: पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए बैंक खाते में ट्रांसफर होता है।
PM किसान 22वीं किस्त: इन गलत से रुक सकती है आपकी किस्त
अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त आपके खाते में बिना किसी बाधा के आए, तो इन तीन कामों को तुरंत पूरा कर लें:
ज़रूरी काम का विवरण
e-KYC पोर्टल पर जाकर OTP या बायोमेट्रिक के ज़रिए ई-केवाईसी ज़रूरी है।
भू-सत्यापन आपके नाम पर दर्ज ज़मीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
आधार सीडिंग आपका बैंक खाता आधार से लिंक और DBT इनेबल होना चाहिए।
नोट: जिन किसानों को तकनीकी वजहों से 21वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार नियमों को पूरा करने पर ₹4,000 (पिछली + मौजूदा किस्त) एक साथ मिल सकते हैं।
किसान भाई ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें।