Sarkari Yojana

CBSE बोर्ड परीक्षा में सही जवाब लिखने पर भी मिल सकता है जीरो! आंसर शीट भरने का डिजिटल रूल लागू

CBSE बोर्ड परीक्षा में सही जवाब लिखने पर भी मिल सकता है जीरो! आंसर शीट भरने का डिजिटल रूल लागू

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका लिखने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। परीक्षार्थी अब अपनी मर्जी से कहीं भी किसी भी सवाल का जवाब नहीं लिख सकेंगे। विज्ञान के पेपर में अगर भौतिकी का उत्तर रसायन विज्ञान के लिए तय सैक्शन में लिख दिया गया तो वह उत्तर सही होने के बावजूद जांचा नहीं जाएगा और उसके जीरो अंक मिलेंगे। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल और सटीक बनाने के लिए बोर्ड ने 10वीं कक्षा के 2 मुख्य विषय विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए यह सख्त गाइडलाइन जारी की है।

मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल और सटीक बनाने

एक सैक्शन के उत्तर एक साथ लिखना अनिवार्य विज्ञान की उत्तर पुस्तिका को 3 स्पष्ट भागों में लिखना होगा। पहले सेक्शन ‘ए’ में बायोलॉजी, ‘बी’ में रसायन विज्ञान और ‘सी’ में भौतिकी के उत्तर लिखेंगे। इसी तरह सामाजिक विज्ञान को 4 भाग—इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में बांटा गया है। विद्यार्थियों को एक साथ एक पूरा सैक्शन ही हल करना होगा। शिक्षाविद् बताते हैं कि छात्र किसी एक सैक्शन के भीतर प्रश्नों के उत्तर अपनी सुविधा से आगे-पीछे दे सकते हैं लेकिन एक सैक्शन के बीच दूसरे सैक्शन का कोई भी जवाब नहीं लिख सकता। विद्यार्थियों को निर्धारित की गई है कि वे उत्तर पुस्तिका मिलते ही पहले पेज प्लानिंग करें और एक विषय खत्म होने के बाद अगले विषय के लिए नए पेज का इस्तेमाल करें।

परीक्षक की स्क्रीन पर प्रदर्शित ही नहीं होगा।

डिजिटल इवैल्यूएशन में गलत सैक्शन के उत्तर नहीं होंगे शो सी.बी.एस.ई. के नए डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम के तहत गलत सैक्शन में लिखे उत्तरों पर री-इवैल्यूएशन या वैरिफिकेशन के दौरान विचार नहीं किया जाएगा। जब उत्तर सही मैपिंग या निर्धारित स्थान पर नहीं होगा तो वह परीक्षक की स्क्रीन पर प्रदर्शित ही नहीं होगा। वैरिफिकेशन प्रक्रिया में केवल अंकों की गणना होती है, इसलिए सिस्टम गलत स्थान पर लिखे उत्तर को इनवैलिड मानेगा। आवेदकों के अनुसार, अब कॉपियों की डिजिटल चेकिंग की जा रही है जहां हर विषय का विशेषज्ञ केवल अपने सैक्शन की ही जांच करेगा। अगर उत्तर गलत सैक्शन में है तो वह सॉफ्टवेयर या एग्जामिनर की स्क्रीन पर दिखाई ही नहीं देगा।

15 मिनट के मॉनिटर टाइम का महत्व

प्रैक्टिकल एग्जाम पर भी डिजिटल पहरा बोर्ड ने थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए भी रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। हर स्कूल को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के साथ इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जामिनर का एक जियो-टैग्ड ग्रुप फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। इस फोटो के अलावा स्कूलों के प्रैक्टिकल अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं होंगे। फोटो अपलोड करते समय मोबाइल की लोकेशन और समय का मिलान किया जाएगा। 15 मिनट के मॉनिटर टाइम का महत्व अब और बढ़ गया है क्योंकि छात्रों को सही सेक्शन का चुनाव सावधानी से करना होगा।

Leave a Question or Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *